AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पांच जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

alert issued

देहरादून: राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मानसून के बावजूद राज्य में अपेक्षानुरूप बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केवल मैदानी जिलों में ही नहीं, बल्कि पहाड़ी जिलों में लोगों को बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून, मसूरी समेत प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें