Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पटरी से उतरी मालगाड़ी, जांच में जुटे अधिकारी

Breaking uttarakhand news

लक्सर : लक्सर में मालगाड़ी कुछ सामान लेकर हरिद्वार के लिए निकली थी। रेलवे स्टेशन छोड़ने के कुछ ही दूरी पर अचानक गाड़ी की 16 व 17 नंबर की बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मालगाड़ी के अचानक पटरी से उतर जाने के कारण रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लक्सर रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

कारण जानने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल रेलवे प्रशासन की मानें तो कोई नुकसान नहीं हुआ है।मालगाड़ी के पटरी से अचानक उतर जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। रेलवे प्रशासन गाड़ी की उतरने की मामले की जांच में जुट गया है। फिलहाल रेलवे विभाग इसे टेक्निकल समस्या बता रहा है। मालगाड़ी के गार्ड के अनुसार पूरी गाड़ी रेलवे स्टेशन छोड़ चुकी थी। लेकिन, अचानक ऐसा कुछ हुआ की मालगाड़ी की 16 व 17 नंबर की बोगी पटरी से उतर गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें