Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो दिन से लापता था वनकर्मी, आज यहां मिला शव

Breaking uttarakhand news

रामनगर: रामनगर से बड़ी खबर है। यहां मानधन के तुमड़िया में डैम के किनारे एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव वनकर्मी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वनकर्मी दो दिन से लापता था और उसकी तलाश की जा रही है। लगातार तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार मालधन के तुमड़िया में डैम के किनारे लोगों ने शव को देखा। जिसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जानकारी के अनुसार वनकर्मी तराई पश्चिमी के छापेमार दल में शामिल था। वह दो दिन से लापता था। अब इस बात की जांच की जा रही है कि उसकी मौत कैसे हुई। जबकि वो अन्य लोगों के साथ ही छापेमारी दस्ते में शामिल था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें