HighlightNainital News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: पहले हरक के छलके आंसू और अब बंशीधर भगत ने दिया ये बयान


हल्द्वानी: कोरोना से लगातार हो रही मौतों के चलते कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपने कार्यकर्ताओं के एक के बाद एक इस संक्रमण की चपेट में जान गवानी पर रोते हुए दिखाई दिए। जिस पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि आज हालात ऐसे हो गए हैं, जिससे पूरा विश्व परेशान है। हर जगह इस तरह की भयावह बीमारी फैली है।
उन्होंने कहा कि उसके बावजूद भाजपा सरकार पूरे जी-जान से लोगों की जान बचाने में जुटी हैै। भाजपा के कार्यकर्ता भी लगे हैं। प्रशासन, डॉक्टर और सरकार पूरी तरह हर संभव कार्य इस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कर रही है और अपनों को मरता देख दुख होता है। लेकिन, हालात पूरी दुनिया में ऐसे हैं फिर भी हमने हिम्मत नहीं हारी है।