AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: फर्जी दस्तखत से होता था बड़ा खेल, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: हल्द्वानी प्राधिकरण कार्यालय हल्द्वानी में फर्जी तरीके से नक्शा तैयार कर मकान बनाने का मामला सामने आया है। जिससे विकास प्राधिकरण और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। बैंक द्वारा प्राधिकरण कार्यालय को अवगत कराया गया है की बैंक में लोन के लिए अप्लाई करने के आवेदन पर उनको शक हुआ।

इस की जांच जब प्राधिकरण और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ने की तो कई चौकाने वाले खुलासो सामने आए। रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला की इस मकान के निर्माण के नक्शे का कोई भी आवेदन उनके ऑफिस में नहीं है। प्रथम दृष्टया नक्शे में अधिकारियों के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए हैं।

इन सभी दस्तावेजों में तत्कालीन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के फर्जी हस्ताक्षर हैं, जिसके बाद भवन स्वामी के खिलाफ प्राधिकरण मुकदमा दर्ज करवा रहा है। सवाल यह है कि इस खेल में कौन-कौन कर्मचारी शामिल थे। क्या किसी अधिकारी का भी इसमें हाथ था या फिर नक्शा पास कराने वाले व्यक्ति ने खुद ही पूरे खेल को अंजाम दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें