AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित, बाद में जारी की जाएगी नई तारीख

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोना कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं। कोचिंग सेंटर और चार जिलों के डिग्री काॅलेज भी बंद हो चुके हैं। एलटी भर्ती परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं को भी अलगे आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में 22 अप्रैल से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पीके अरोड़ा ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। परीक्षाओं को लेकर 2 मई के बाद फिर निर्णय लिया जाएगा। सरकार भी लगातार कोरोना के खतरे की समीक्षा कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें