HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: नशे में धुत्त युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, फाड़ डाली वर्दी

tore their uniforms

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाने के पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गौला पुल पर चेकिंग के दौरान 6 युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट की। युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था, जिस पर युवाकों ने गाली देने शुरू कर दी। रोकने सभी ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे। युवकों ने एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिस ने मामले में गौलापार के 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने के सिपाही ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युवकों की मोटर साइकिल और टैंपू को भी सीज कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें