Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला विदेशी नागरिक का शव

बड़ी खबर लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर का है जहां मंदिर के पास एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका मिला।इस खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने फिलहाल विदेशी नागरिक के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवाया है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाथ मंदिर से दो किमी दूर पहाड़ी पर एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका हुआ है। विदेशी नागरिक की मौत की सूचना से लक्ष्मणझूला थाना पुलिस में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पेड़ से लटक रहे विदेशी नागरिक के शवो पुलिस ने नीचे उतारा। शव को कब्जे लेने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की पहचान पुलिस नहीं कर सकी। थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार की पहचान संबंधित आईडी नहीं मिली। जिससे की उसके बारे में पता चल सके। फिलहाल आसपास के होटल और गेस्ट हाउस से रिकॉर्ड मांगा गया है। जिससे की उसके बारे कुछ पता चल सके। मृतक की उम्र करीब 47 साल होगी। प्रथमदृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें