AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना की रफ्तार को लगा ब्रेक, 24 घंटे में 33 नए मामले, 611 एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 28 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 611 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 41 हजार 673 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 27 हजार 692 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,359 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 25,729 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में एकमात्र कन्टेमेंट जोन उत्तरकाशी के बड़कोट में नगर पालिका परिषद वार्ड नम्बर 4 को बनाया गया है।
