AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कांग्रेस का आरोप, राज्य को अस्थिरता के गर्त में धकेल रही BJP, बदलना ही था तो बनाया क्यों ?

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा ने सीएम बदल लिया है, हालांकि नया सीएम कौन होगा। इसका फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। दिल्ली में कांग्रेस ने पत्रकार वर्ता कर भाजपा पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस के भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा ने राज्य को अस्थिरता के गर्त में धकलेने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चेहरे बदल रही है और राज्य को बदहाली की स्थिति में पहुंचाने का काम कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। राज्य की जनता पर मुख्यमंत्री थोपने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं बदल गया है। उन्होंने कहा कि चेहरे बदलने से भाजपा का पाप नहीं धुलने वाला। उन्होंने हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाले को लेकर भी सरकार को घेरा। साथ ही भाजपा के विधायकों पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा ने अरजकता का माहौल पैदा कर दिया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा देवभूमि उत्तराखंड को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने सवाल किया कि अगर सीएम को हटाना ही था, तो फिर नया सीएम बनाया ही क्यों? कांग्रेस नेता करण माहरा ने कहा कि भाजपा ने राज्य का विकास पूरी तरह से ठप कर दिया है। राज्य में भाजपा ने केवल मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने का काम किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें