Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: गैरसैंण कमिश्नरी पर CM तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या कहा ?

Breaking uttarakhand news

देहरादून: पिछले दिनों गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्रद सिंह रावत ने सत्र के दौरान गैरसैंण को तीसरी कमीश्नरी बनाने का ऐलान किया था, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। खासकर उन जिलों के लोगों में, जिन जिलों को इस कमीश्नरी में शामिल किया गया है। इसको लेकर अब सीएम तीरथ सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा पर सीएम तीरथ सिंह रावत करेंगे पुनर्विचार कर सकते हैं। गैरसैंण कमिश्नरी घोषित किए जाने को लेकर लोगों से चर्चा के बाद फैसला बदलने पर विचार किया जा सकता है।

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा पर विचार किया जाएगा। अल्मोड़ा के भाजपा नेताओं में भी गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर भारी गुस्सा है। माना जा रहा है कि देवस्थानम बोर्ड का फैसले भी विचार करने को लेकर मंथन चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें