HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे CM, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये।

आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें