Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: CM ने किया 500 बेड के नए अस्पताल का शुभारंभ, 100 बेड बच्चों के लिए रिजर्व

हल्द्वानी: हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा बनाये गये कोविड अस्पताल आज से शुरू हो गया है। अस्पताल का शुभारंभ सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया है। सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी इस दौरान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का आभार जताया। डीआरडीओ द्वारा 500 बेड का फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल में है 375 ऑक्सीजन, 100 वेंटिलेटर और 125 आईसीयू बेड बनाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिये 100 रिजर्व रखें गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें