Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : लगातार बढ़ रहे मामले, अब यहां मिला ब्लैक फंगस का मरीज

blck fungus khanpur laksar

लक्सर: कोरोना के कहर के साथ अब ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। लक्सर के खानपुर ब्लाक क्षेत्र मिर्जापुर गांव में भी ब्लैक फंगस के एक मरीज मे पुष्टि हुई है। मरीज को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एम्स ऋषिकेश में म्यूकोर माइकोसिस के कुल 46 केस आ चुके थे। अब तक तीन मरीजों की इससे मौत हो चुकी है। एक मरीज को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचार के दौरान एक अन्य रोगी अल्मोड़ा निवासी 69 वर्षीय पुरुष की बुधवार की देररात मृत्यु हो गई। अब एम्स में म्यूकोर माइकोसिस के 42 रोगी भर्ती हैं। एक मरीज लक्सर के खानपुर ब्लाक के मिर्जापुर सादात गांव का बताया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी डॉ. विनीत ने बताया कि एक मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें