AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: राजधानी में रेमडेसिविर की कालाबाजारी! प्रशासन की छापेमारी

administration raids

देहरादून: कोरोना काल में रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी होने लगी है। रेमडेसिविर दवा की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। शिकायत मिलने पर रेसकोर्स चैक पर रिंकू मेडिकोज के बारे में कालाबाजारी को लेकर छापेमारी की गई। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर एक टीम गठित की है। टीम ने छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान और दूसरी टीम एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल के नेतृत्व में बनाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मेडिकल स्टोर, जबकि एसडीएम की टीम ने मेडिकोज संचालक के रेसकोर्स स्थित घर पर छापा मारा।

हालांकि, स्टोर व घर से रेमडेसिविर दवा बरामद नहीं की जा सकी। सिटी मजिस्ट्रेट चैहान ने बताया कि दवा कहीं अन्यत्र भी छिपाई जा सकती है। ऐसे में गोपनीय आधार पर उसका भी पता किया जा रहा है। छापेमारी में सीओ सिटी, सीओ नेहरू कॉलोनी समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी शामिल रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें