Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ब्लैक फंगस का अटैक, यहां मिले तीन मामले!

Black Fungus Attack

देहरादून: कोरोना के साथ ब्लैक फंगस ने सबको डरा दिया है। ब्लैक फंगस के मामले देशभर में सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड में हालांकि पहले भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, अधिकारिक रूप से दो पुष्ट और एक अपुष्म मामला सामने आया है। हालांकि इसको लेकर अधिकारिक रूप से अब तक सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोट के मुताबित राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजा मरीज भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक की रिपोर्ट आनी फिलहाल बाकी है। इससे पहले भी डाॅक्टरों के बयान सामने आए थे कि ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग या सरकार की ओर से अधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें