Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

Breaking : उत्तराखंड सरकार की अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात, बढ़ाया मानदेय, आदेश जारी

devbhoomi news

देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गेस्ट टीचरों से जो वादा किया उसे पूरा किया। जी हां बता दें कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग में कार्यरत गेस्ट टीचरों को धामी सरकार ने आज गुरुवार को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गेस्ट टीचरों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है जिससे अतिथि शिक्षकों में खुशी का माहौल है। आज गुरुवार को इसका आदेश भी जारी हो गया है।

आपको बता दें कि धामी कैबिनेट की पहली बैठक में गेस्ट शिक्षकों के मानदेय वृद्धि की जो सौगात सरकार के द्वारा दी गई थी,उसको लेकर आदेश जारी हो गया है। यानी की अब गेस्ट टीचरों को प्रतिमाह 15000 रुपये की मानदेय की जगह 25000 रुपये मानदेय मिलेगा। राज्यपाल ने भी मानदेय वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा ने मानदेय वृद्धि के आदेश को जारी कर दिया है। सरकार के द्वारा वेतन वृद्धि किए जाने के फैसले से गेस्ट टीचरों में खुशी की लहर है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें