AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड ब्रेकिंग: ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई, नकली दवाई बनाने वाली कंपनी का खुलासा

Breaking uttarakhand news

रुड़की: रुड़की में ड्रग्स के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नकली दवाओं के पकड़े जाने और बेचे जाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई मर्तबा छापेमारी के दौरान नकली दवाइयां पकड़ी भी जा चुकी हैं। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने ड्रग विजिलेंस के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई की है।

रुड़की के माधोपुर में वीआर फार्मा के नाम से सील कंपनी में नकली दवाइयां बनाई जा रही हैं। 23 अगस्त 2020 को नकली दवाई के साथ पकड़े गए आरोपी प्रवीण त्यागी ने जेल से बाहर आते ही फिर से नकली दवाई बनाने का काम शुरू कर दिया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली दवाई की पेटियां और कच्चा माल बरामद किया गया है।

2 दिन पहले मुखबिर की सूचना पर कोरियर पर नकली दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया था। कोरियर सेवा के जरिए दवाइयां रुड़की से प्रयागराज भेजी जा रही थी। आज ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा ने बंद पड़ी कम्पनी में की छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें