HighlightTehri News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: टिहरी में बड़ा हादसा, एक की मौत, 4 लोग घायल

टिहरी: नरेंद्रनगर में रायवाला प्रतीत नगर से रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स हिंडोलाखाल कुंजापुरी से डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि वाहन में सवार नीलम को हल्की चोट लगी। जबकि इनकी दो पुत्रियां आरुषि (11), अनुष्का (10) को गंभीर चोट आई और पांच वर्षीय पुत्र आरव को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचाया गया। हा

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें