Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Breaking uttarakhand news

देहरादून: किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लोगों को इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल ठंड के सीजन में बारिश ना के बारबर हुई है। आज से मौत विभाग ने अगले तीन दिनों के बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई।

मौसम विज्ञान केंद निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। देहरादून में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इसके अलावा बादल की गर्जन व हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने चार से लेकर छह फरवरी तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना जताई है। चार फरवरी को ओलावृष्टि के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पांच और छह फरवरी को भी मौसम का यही मिजाज जारी रहने की संभावना जताई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें