Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : फर्जी मार्कशीट पर चुनाव लड़ने वाले AAP नेता गिरफ्तार, पहले BJP में रह चुके शामिल

aap

फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आप नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।

इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए थे। अक्टूबर 2020 को DM रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें