Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मंदिर जा रहे थे 3 दोस्त, हादसे में 2 की मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

baajpur accident

बाजपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने सबको दहला दिया। हादसे में 3 युवकों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि दोपहर में बाजपुर में एक स्टोन क्रशर के सामने बाइक पर जा रहे तीन युवकों की टक्कर नील गाय से हो गई। नील गाय की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। जिन्हें पीछै से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला। हादसे के बाद दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दिन-दहाड़े हुई इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर जा के हालात पैदा हो गए। हादसे में मृतक अमन ( 22) और रोहित (15) गांव रतनपुरा के रहने वाले थे। घायल विनोद (22) भी गांव रतनपुरा बाजपुर का रहने वाला है।

युवकों के परिचितों ने बताया कि तीनों दोस्त रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर जा रहे थे। बन्नाखेड़ा पुलिस चैकी इंचार्ज प्रकाशचंद ने बताया कि घटना के बाद डंपर सहित भागे चालक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बन्नाखेड़ा रेंजर एलएस मर्तोलिया ने बताया कि घटना में घायल नील गाय की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने पंचनामा भर मृत गाय को दफना दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें