देहरादून: राजधानी देहरादून में एक आवासीय विद्यालय में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिसे ने आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह स्कूल एक एनजीओ के जरिए संचालित होता है।
जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है।
महिला का आरोप था कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजोला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तत्काल ओरोपी जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो गलत काम नहीं हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि उसके साथ यहां पर एक महिला भी रहती है। ऐसे में महिला की संलीप्तता की भी जांच की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। आज बच्ची का मेडिकल कराया गाया है। हालांकि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है या नहीं, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है।