Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: खत्म हो गई कोरोना वैक्सीन, इनके वैक्सीनेशन को लगा ब्रेक

corona vaccine is over

देहरादून: केंद्र और राज्य सरकारें लगातार दावा कर रही थी कि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन है, लेकिन राज्य में आज से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण बंद हो गया है। केंद्र सरकार से वैक्सीन नहीं मिलने के चलते उत्तराखंड में 45 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है।

वैक्सीन मिलने की उम्मीदें भी फिलहाल कम ही नजर आ रही हैं। 45 प्लस वालों के लिए वैक्सीनेशन एक अप्रैल से शुरू हुआ था। जिन केंद्रों पर वैक्सीन बची थी, वो भी रविवार को खत्म हो गई। वैक्सीनेशन के स्टेट नोडल अफसर डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि राज्य की तरफ से केंद्र को वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि 45 प्लस वालों के लिए वैक्सीन 20 मई से पहले पहुंचने की उम्मीद है। उन लोगों को निराशा हो रही है, जिनकी दूसरी डोज लगनी है और टामइम भी पूरा हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर युवाओं के स्लाॅट फुल चल रहे हैं। युवाओं को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें