AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक बरकरार, आज आए इतने मामले

देहरादून: कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। राज्य में आज कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। 77 लोग ठीक होकर घर गए हैं। राज्य में अब विभिन्न अस्पतालों में केवल 669 कोरोना एक्टिव केस रहे गए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 96673 पहुंच गया है। जबकि अब तक 92950 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
राज्य में रिकवरी रेट अब 96.15 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि पाॅजिटिविटी रेट 4.35 रह गया है। आज कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई राज्य में अब तक कोरोना 1676 लोगों की जान ले चुका है। 8991 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

