HighlightNainital News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: कारों में आमने-सामने की टक्कर, कार चला रहा पुलिसकर्मी फरार!

रामनगर: हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रामनगर हाईवे पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कार कोई पुलिसकर्मी चला रहा था, जो वहां फरार हो गया। हालांकि इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि नया गांव चैहान के पास रामनगर से काशीपुर को जा रही और काशीपुर की तरफ से आ रही कार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में परिवार सवार था। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए है। टक्कर के बाद दोनों कारें सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि काशीपुर से आ रही कार को एक पुलिसकर्मी चला रहा था, जो हादसे के बाद मौके से गायब हो गया।