Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : बॉयफ्रेंड ने पहले की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे से झूला


देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र मे 14 अप्रैल को कपूर गैस्ट हाउस में किरायेदार रीफैन बीबी का डेढ़ महीने पुराना सड़ा गला शव मिला था। घटना के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।रीफैन बीबी अपने पति अजरुल लश्कर निवासी पश्चिम बंगाल के साथ रहती थी।
रीफैन बीबी की हत्या के बाद से ही उनका पति लगातार लापता चल रहा था।पुलिस ने आज खुलासा करते हुए बताया कि अजरुल लश्कर, रिफैन बीबी का पति न होकर प्रेमी था।रिफैन बीबी के पति का नाम राजीबुर शेख है और मृतका रिफैन बीबी पश्चिम बंगाल की निवासी थी और दिल्ली में अपने घर में ब्यूटीपार्लर का काम करती थी।
जांच में जानकारी मिली कि रिफैन बीबी की हत्या उनके प्रेमी अजरुल लश्कर ने की थी। मृतका की हत्या कर आरोपी अपने गांव पश्चिम बंगाल जाने के बाद 3 फरवरी को आरोपी अजरुल लश्कर द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है।