उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे आ गए हैं। 12वीं में अल्मोड़ा के पीयूष और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। कंचन के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं और उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद से परिजनों में खुशी की लहर है।
कंचन जोशी ने 498 अंक किए हैं हासिल
इंटर में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने बाजी मारी है। पीयूष और कंचन जोशी दोनों ने 498 अंक हासिल किए हैं। कंचन नैनीताल जिले के हल्द्वानी की रहने वाली हैं। कंचन हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। कंचन की इस उपलब्धि से उनके स्कूल और घर में खुशी का माहौल है।
कंचन के पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड
आपको बता दें कि कंचन के पिता एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने और बेटी के टॉप करने पर पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने आज उनका नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कंचन ने खुद पढ़कर ये मुकाम हासिल किया है। वहीं टॉपर कंचन जोशी ने कहा की वो इसका श्रेय अपने माता पिता को देती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में उसके माता पिता और शिक्षकों ने पूरा सहयोग दिया। जिस वजह से आज वो ये मुकाम हासिल कर पाईं हैं।
इंजीनयर बनना चाहती हैं कंचन
कंचन जोशी ने कहा कि वो भविष्य में पढ़-लिखकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। कंचन के स्कूल के प्राचार्य के एस बिष्ट ने बताया कि कंचन की पढ़ने की लगन ने आज उसे ये स्थान दिलाया है। पूरे स्कूल के साथ ही उत्तराखंड को उस पर बहुत गर्व है। इसके साथ ही कंचन के स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी यही कहा कि कंचन की मेहनत आज रंग लाई है।
कंचन की माता का कहना है कि कंचन दिन-रात पढ़ती थी। जिस कारण उन्होंने आज ये मुकाम हासिल किय है। कंचन की इस उपलब्धि पर उनकी माता बेहद ही खुश हैं और उन्होंने बेटी की सफलता के लिए पूरा श्रेय बेटी को ही दिया है। कंचन के उत्तराखंड में टॉप करने से स्कूल से लेकर परिजनों तक खुशी की लहर है।