Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना के 296 मामले, 400 पहुंचा ब्लैक फंगस का आंकड़ा

 

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 296 मामले सामने आए हैं, जबकि 12 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 13 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 990 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,908 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 37 हजार 175 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 20 हजार 549 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6,960 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 54 रह गई है। वहीं आज 55,94 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

अल्मोड़ा 21

बागेश्वर 08

चमोली 10

चम्पावत 07

देहरादून 76

हरिद्वार 64

नैनीताल 21

पौड़ी 11

पिथौरागढ़ 07

रुद्रप्रयाग 09

टिहरी 01

उधमसिंह नगर 24

उत्तरकाशी 37

वहीं प्रदेश में 400 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें