Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कल आएंगे BL संतोष, क्या दायित्वधारियों की लिस्ट पर लगेगी मुहर?

BL SNATOSH

 

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष कल से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान बीएल संतोष जहां धामी सरकार के एक माह का कार्यकाल पूरा होने पर मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी जांचेंगे। उनसे उनके एक माह के कामों के बारे में जानकारी जुटाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वाले नेताओं पर भी कार्रवाई करने को लेकर चर्चा हो सकती है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल का कहना है कि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जिसके बाद वह कई बैठकें लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य में नेताओं को सरकार में एडजस्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए करीब 100 दायित्वधारियों को अहम जिम्मेदारियां देने का फैसला भी हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें