AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : 20 को हरिद्वार पहुंचेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, मंत्री और विधायकों के साथ होगी बैठक

BJP National President

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। 20 अगस्त को साढ़े 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से सीधे हरिद्वार क लिए रवाना होंगे। दो दिन के इस दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कई कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान 2 दिनों तक हरिद्वार में कई बैठके लेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जेपी नड्डा जहां धामी कैबिनेट के मंत्रियों की बैठक लेंगे, वहीं विधायकों की भी बैठक लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी नड्डा बैठक करेंगे।

जेपी नड्डा सैनिकों के साथ संवाद करेंगे और सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जेपी नड्डा संतों से भी मुलाकात करेंग और उनका आशीर्वाद लेंगे। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का कहना है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है और भव्य स्वागत भी इस दौरान कई जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें