Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे BJP चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी


देहरादून: भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने चुनावी कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। जहां 15 और 16 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दौरे पर रहेंगे। वहीं, आज से भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी देहरादून पहुंच गए हैं।
भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। प्रह्लाद जोशी आज विकास नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। तत्पश्चात राजा वांला सहसपुर में हर घर भाजपा घर-घर भाजपा अभियान में हिस्सा लेगें और उसके बाद 4 बजे भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायकों व दायित्वधारियों की बैठक लेंगे।