Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: BJP का दावा, जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे CM धामी

cabinet minister uttarakhand

चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बम्पर जीत तय मान रही है। नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेस ने कमजोर प्रत्याशी उतारा है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को वहां पर चुनाव लड़ाने के बजाय पिछली हार पर चिंतन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए था कि वहां पर कोई प्रत्याशी नहीं उतार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्विरोध जीत दिलाकर नई परिपाटी की शुरुआत करे, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया, उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री बंपर मतों से उप चुनाव को जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सबसे ज्यादा रुझान भाजपा के साथ हैं।

महिला प्रत्याशी को चंपावत से उतारे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सुरेश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह के कोई भी प्रयोग कर ले लेकिन वो अब चुनाव नहीं जीतने वाली है। क्योंकि कांग्रेस के पास न ही कोई नीति है ना नहीं कोई नियत और कांग्रेस को अब खुद में चिंतन मंथन करने की जरूरत है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें