Bjp UttarakhandDehradun News
उत्तराखंड : भाजपा ने बदले प्रवक्ता, मुन्ना सिंह-खजानदास की जिम्मेदारी इनको सौंपी


देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की संशोधित सूची जारी की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर वरिष्ठ नेता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान के स्थान पर शादाब शम्स देहरादून और विधायक खजान दास के स्थान पर राजेश कुमार ऊधमसिंह नगर को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। नए नामों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है