Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : BJP आज करेगी नाम का ऐलान, कांग्रेस इन पर लगा सकती है दांव!

bjp

देहरादून: दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई एक सीट पर विधानसभा उप चुनाव होने हैं। इस उप चुनाव में भाजपा दिवंगत विधाय क सुरेंद्र सिंह जीना के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देकर मैदान में उतर सकती है। जबकि कांग्रेस भी इस चुनाव में भाजपा को हल्के में जीतने नहीं देना चाहती है।

भाजपा सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें भेजे गए पैनल पर विचार होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में विचार के बाद छह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर तक प्रत्याशी का नाम घोषित होने की पूरी संभावना है। पार्टी ने पैनल में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना, दिनेश मेहरा, डॉ.यशपाल सिंह रावत, गिरीश कोटनाला, प्रताप सिंह रावत व राधा रमण के नाम भेजे हैं।

सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस इस बार कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम रावत पर दाव खेल सकती है। हालांकि, विधानसभा चुनाव 2017 की प्रत्याशी गंगा पंचोली के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। कांग्रेस उपचुनाव में भाजपा को आसानी से वाकओवर देने के मूड में नहीं है। इपूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम सिंह रावत पर दाव खेला जा सकता है। वहीं, विधानसभा चुनाव 2017 में रनरअप रहीं गंगा पंचोली की दावेदारी पर भी विचार किया जा रहा है। गंगा पंचोली ने विधानसभा चुनाव में उस समय के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना को कड़ी टक्कर दी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें