Chamoli : उत्तराखंड: पहाड़ पर बर्ड फ्लू का खतरा, इस जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र में मरे मिले कौवे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: पहाड़ पर बर्ड फ्लू का खतरा, इस जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र में मरे मिले कौवे

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bird flu

bird flu

 

चमोली: राज्य में बर्ड फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अब पहाड़ पर भी बर्ड फ्लू दस्तक देता नजर आ रहा है। चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र निजमुला घाटी में कौवे मरे हुए मिले हैं। इरानी गांव में खेतों में कौवों मरे पड़े मिले। बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने कौवों के मरने की सूचना दे दी है।

घाटी के गोणा गांव में मंगलवार को भी एक पक्षी खेतों में मरा मिला था। वन विभाग की डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया की क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी के साथ टीम भेजी गई है। पशु चिकित्सकों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृत पक्षियों को कब्जे में लेकर सैंपल लिए जाएंगे। बर्ड फ्लू की आशंका के बीच राजधानी दून समेत विभिन्न इलाकों में मंगलवार को 64 कौवे, चार कबूतर और नौ बगुले मरे मिले हैं। मृत कौवों, बगुलों और कबूतरों को दफना दिया गया है।

Share This Article