Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अचानक स्लिप हो गई बाइक, ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

cabinet minister uttarakhand

 

विकासनगर: सहसपुर थाने के तहत शिमला बाई पास पर स्लिप होने के कारण बाइक चलते ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं कोतवाली अंतर्गत डाकपत्थर में एक छात्रा ने हाथ की नस काट कर शक्ति नहर में छलांग लगा दी। छात्रा की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार शिमला बाईपास के तिपरपुर पर ट्रक और मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंवी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र 28 पुत्र मुन्नीलाल निवासी तीपरपुर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नरेंद्र हिमाचल के पांवटा साहिब से बाइक से अपने घर आ रहा था। ट्रक देहरादून से धर्मावाला की तरफ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र की मोटरसाइकिल अचानक स्लिप हो जाने के कारण वह ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर मौके से फरार है। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें