उत्तराखंड : सरकार और दूतावास की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे छात्र : हरीश रावत


हल्द्वानी : यूक्रेन में हुई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुख जताते हुए कहा कि यूक्रेन में आज जो हालात हैं। वह एकाएक नहीं बल्कि महीने भर पहले से बिगड़ रहे थे, जिसको केंद्र सरकार और यूक्रेन में हमारे दूतावास ने गंभीरता से नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा यूक्रेन में मौजूद हमारे छात्र और कामकाज करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हरीश रावत का कहना है कि जो छात्र या अन्य लोग बड़े पैमाने पर एकजुट हैं उनको तो खोजा जा रहा है।
लेकिन, कई ऐसे लोग हैं, जिनकी लोकेशन इसलिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि वह कम संख्या में है और मजबूरन उनको मेट्रो स्टेशन के अंदर बंकर के अंदर रहना पड़ रहा है और वहां की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में सरकार को तत्काल सभी भारतीयों को सकुशल वापस लाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी इसमें हर तरीके से केंद्र सरकार के साथ हैं।