Nainital News

उत्तराखंड : कुमाऊं की राजनीति से बड़ी खबर, लोक गायक ने थामा इस पार्टी का हाथ

BISAN HARIYALA

कुमांऊ के लोकगायक बिशन हरियाला भी राजनीति के मैदान में उतर आए हैं। बता दें कि आज बुधवार को लोकगायक बिशन हरियाला ने उत्तराखंड क्रान्ति दल का दामन थाम लिया है और चर्चाएं तेज हो गई है कि बिशन हरियाला रानीखेत से चुनाव लड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आज जहां धनोल्टी से निर्दलीय विधायक ने भाजपा का दामन थामा और सबको चौंका दिया तो वहीं आज लोकगायक ने यूकेडी का हाथ थाम लिया है जिससे सरगर्मियां तेज हो गई है। बड़ी पार्टिया हो या छोटे दल, सभी अब आज कल जमीन पर आ गए हैं। जनता से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं जान रहे हैं और करें भी क्यों ना आखिर 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक जो है।

बता दें कि कुमांऊ क्षेत्र की राजनीति में हलचल देखने को मिलने लगी है। कुमांऊ के सुप्रसिद्ध लोक गायक बिशन हरियाला भी राजनीति में उतर गए हैं। उन्होंने आज ही उत्तराखंड क्रान्ति दिल का दामन थाम लिया है। बता दें कि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गायक  बिशन हरियाला इस बार रानीखेत से उमीदवार के रूप में दावेदार माने जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें