Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड: यहां हुआ बड़ा फैसला, किसी भी हाल में BJP को जीतने नहीं देंगे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

गदरपुर: भाजपा धर्म की राजनीति पर फोकस कर रही है। लेकिन, किसानों ने भाजपा को हराने की ठान ली है। इससे, तराई में पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गदरपुर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भाजपा प्रत्याशी हैं। किसानों ने एक बैठक कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का फैसला लिया है। किसानों का कहना है कि उनकी कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं है, लेकिन भाजपा को जीतने नहीं देंगे।

तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह कलसी के नेतृत्व में किसानों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी को हराने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि जो भी जिताऊ प्रत्याशी होगा, उसी को वोट दिया जाएगा।

इस मौके पर कलसी ने कहा कि हमारा किसी विशेष राजनैतिक दल के प्रति कोई लगाव नहीं है, लेकिन जो भाजपा प्रत्याशी को हराने की स्थिति में होगा, उसे किसान वोट और सपोर्ट करेंगे। जिला अध्यक्ष विक्रम गोराया ने बताया कि किसी दल को जिताने का नहीं, बल्कि भाजपा को हराने का फैसला लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें