AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: मास्क घोटाला! 16 में खरीदा 6 रुपये का मास्क, विधायक ने उठाए सवाल

https://youtu.be/adKW4cF7W1w

 

देहरादून: भाजपा विधायक खजान दास ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा खरीदे जाने वाले मास्को में घोटाला होने की आशंका जताई है। खजान दास का कहना है कि कोविड काल के बाद जब मास्क खरीदे गए। तो जो मास्क सेलाकुई में 6 रुपये में बिक रहे थे। वह 15 से 16 रुपये में खरीदा गया है, जिससे उन्हें काफी पीड़ा हुई है।

खजान दास का कहना है कि कोविड महामारी फैलने के बाद जब कोविड-19 के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों को 15 -15 लाख रुपये सीएमओ को देने के निर्देश दिए थे, तो सभी विधायकों ने 15-15 लाख रुपये सीएमओ को दिए थे। उन्हीं 15 लाख रुपयों की जानकारी जब उन्होंने मांगी तो वो जानकारी देखकर हैरान रह गए।

उनका कहना है कि उनको जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जो मास्क 6 रुपये में उस समय था, उसे 15 से 16 का खरीदा गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी मामले की शिकायत की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें