Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: पति ने पत्नी और खुद को मारी गोली, एक की मौत

Breaking uttarakhand news

लक्सर: लक्सर में पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। इतना ही नहीं, उसके बाद पति ने खेतों में जाकर खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच विवाद था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा था।

जानकारी के अनुसार गोली लगने से मोनू पुत्र सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। उमा पत्नी मोनू की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे हासर सेंटर रेफर किया गया है। लक्सर के खनपुर थाना क्षेत्र के परलहदपु गांव का मामला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें