Big NewsNainital News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : 7 साल के बच्चे को तेज रफ़्तार डंपर ने कुचला, मौत

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने सात साल के बच्चे को कुचल डाला, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस दौरान हादसा हुआ बच्चा गौला में खेल रहा था। बच्चे की मौत के बाद वहां बड़ी संख्या में मजदूरी और अन्य लोग जमा हो गए। मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा होल है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में लेकर डंपर को भी कब्जे में ले लिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने भी डंपर पर जमकर पत्थरबाजी की और आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर काबू किया। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें