Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: AAP को लगा बड़ा झटका, SP में शामिल हुई महिला प्रदेश सचिव

aap
हल्द्वानी: समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी को हल्द्वानी में बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश सचिव सहित कई लोगों ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद और जिलाध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने सभी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी से तंग आकर लोग अब समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी राजनीति से उठकर आम जनता के हितों के लिए काम करती है। समाजवादी पार्टी का दामन थामने के बाद निर्मला आर्य ने कहा कि वे व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि अपने समाज के लिए काम करना चाहती हैं।

इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। उत्तराखंड में पिछले दिनों से राजनैतिक उलटफेर हो रहे है। समाजवादी पार्टी जिस तरह से अन्य पार्टियों के लोगों को शामिल करा रही है वह अन्य राजनीतिक दलों के लिए झटका साबित हो सकता है। क्योंकि सपा मजबूती से चुनाव लड़ने का मन बना रही है, जिसके लिए वह लगातार अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें