Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : DGP का बड़ा एक्शन, चमोली पुलिस के लट्ठबाज पुलिसकर्मी सस्पेंड

देहरादून : अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने सोशल मीडिया पर जोशीमठ, चमोली में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने संबंधी प्रसारित हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए घटना में संलिप्त दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और घटना का जांच कराने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली को निर्देशित किया है। खबर उतराखंड ने सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद DGP ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

ये था मामला

जोशीमठ :सोशल मीडिया पर चमोली के जोशीमठ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिस वाले शराब की दुकान पर शराब खरीद रहे दो-तीन लोगों को लात, घूसों और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। केवल पीट ही नहीं रहे, बल्कि मां-बहन की भी गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं।

जबकि सामने वाला चुपचाप खड़ा है और पुलिस से केवल इतना कह रहा है कि उन्होंने क्या गलत किया है। जानकारी के अनुसार इन लोगों ने शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर सेल्समैन से ओवररेट लेने को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद शराब दुकान के सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत कर दी और पुलिस के जवानों ने आकर बेरहमी से मारपीट और लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

यह वही चमोली पुलिस है, जिसने पिछले दिनों गैरसैंण में निर्दोष लोगों पर जमकर लाठियां भांजी थी। अब देखना यह होगा कि इन पुलिसकर्मियों और जिले के कप्तान पर पुलिस के मुखिया क्या कारर्वाई करते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें