Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : दो जिलों में नहीं मिल रहे बेड, इन जिलों में भी जल्द हो जायेंगे फुल

ICU bed dehradun

देहरादून : कोरोना से बुरा हाल हो रहा है. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिस रफ़्तार से केस बढ़ रहे हैं, उसी रफ़्तार से लोगों पप्र संकट भी मंडरा रहा है. सरकार की व्यवस्थाएं दम तोडती नजर आ रही हैं. सबसे बुरा हाल राजधानी  और नैनीताल जिले के अस्पतालों में है. इन दोनों ही जिलों में बेड फुल हो चुके हैं. दोनों ही जिलों में एक भी  ICU बेड खाली नहीं है। देहरादून में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर भी उपलब्ध नहीं हैं. वहीँ, हरिद्वार और यूएस नगर जिले में संक्रमण बढ़ने से बेड का संकट गहराने लगा है.

देहरादून और हल्द्वानी में गंभीर मरीजों को आईसीयू, वेंटीलेटर और ऑक्सीजन बेड के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। राजधानी दून में 417 आईसीयू में से एक भी खाली नहीं है।  417 ही वेंटीलेटर भी हैं लेकिन वो भी खाली नहीं हैं। इधर कोरोना संक्रमण से बुरी तरह कराह रहे नैनीताल जिले का हाल भी बुरा है। नैनीताल में एक भी आईसीयू और ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड खाली नहीं हैं। हां जिले में वेंटिलेटर के मामले में कुछ राहत है। 78 वेंटीलेटर बेड में से अभी 35 खाली चल रहे हैं।

हरिद्वार और यूएस नगर में संक्रमण बढ़ने के साथ ही बेड भरने की गति तेज हुई है। अभी सभी बेड भरे नहीं हैं लेकिन यदि संक्रमण की मौजूदा दर बनी रही तो कुछ दिनों में इन जिलों में भी आईसीयू और वेंटीलेटर बेड की कमी हो सकती है। हरिद्वार जिले में आईसूयी बेड कुल 198 हैं जिनमें अभी 51 खाली चल रहे हैं। 128 वेंटीलेटर में से महज 43 ही खाली रह गए हैं। इधर यूएस नगर जिले में 244 आईसीयू बेड में से अभी 119 बेड खाली चल रहे हैं। जबकि जिले के 65 वेंटीलेटर में से 46 खाली रह गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें