Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: उपनल में भर्ती पर लगी रोक, अब केवल इनकी होगी नियुक्ति

UPNALL

देहरादून: पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उनपल) के माध्यम से विभिन्न विभागों में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोग भर्ती नहीं हो सकेंगे। उपनल में कोरोना काल के दौरान गैर सैन्य पृष्ठभूमि के युवाओं को भी भर्ती किया गया था। लेकिन, अब उस पर रोक लगा दी गई है। उपनल के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा के मुताबिक कोविड काल के दौरान गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी नियुक्ति का आदेश हुआ था। 31 मार्च को इसकी समय सीमा खत्म हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए 2004 में उपनल का गठन किया गया था, ताकि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में उन्हें नियुक्तियां दी जा सकें। लेकिन समय-समय पर इसमें गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोगों की भर्ती होती रही है। पूर्व में वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनादेश जारी किया था।

पूर्व सैनिकों की नाराजगी के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। जबकि अब 2020 में कोविड की वजह से गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोगों के लिए फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया था। शुरूआत में एक साल के लिए नियुक्ति का रास्ता खोले जाने के बाद इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया गया, लेकिन अब 31 मार्च 2022 के बाद गैर सैन्यपृष्ठभूमि के लोग उपनल के माध्यम से नियुक्ति नहीं पा सकेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें