Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: देवभूमि के लिए बुरी खबर, एक और जवान शहीद

cabinet minister uttarakhand

चमोली: देवभूमि उत्तराखंड के लिए श्रीनगर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गए हैं।

जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथ ही परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल छा गया है। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है।

राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें