HighlightNainital News

उत्तराखंड: कांग्रेस की ‘बी’ टीम हैं व्यापारी, षड्यंत्र कर रहीं नेता प्रतिपक्ष, जानें किसने कहा?

हल्द्वानी: व्यापारियों द्वारा बाजार खोलें जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आवास पर किए गए प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नई नवाब ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा की एक और सरकार आम जनता के हित पर एक के बाद एक फैसले ले रही है, तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष इस कोरोना महामारी के दौर में अपने घर में व्यापारियों से प्रदर्शन कराकर षड्यंत्र करने का काम कर रही है.

नवाब ने आंदोलन कर रहे व्यापारियों को कांग्रेस की बी टीम बताया. उन्होंने कहा कि अपने आवास में बुलाकर नेता प्रतिपक्ष सरकार के खिलाफ षड्यंत्र करने का काम कर रही हैं. जबकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी शहरों और जिलों की रिपोर्ट मंगाई गई है, जिसके बाद उस हिसाब से आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजार खोला जाएगा. बावजूद नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस महामारी में निंदनीय राजनीति की जा रही है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें