Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: बीकॉम के स्टूडेंट ने लगाई फांसी, घर में अकेला रहता था युवक

cabinet minister uttarakhand

नैनीताल: नैनीताल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक घर में अकेला रहता था। 23 वर्षीय कृष्णा साह की बहिनों कहीं बाहर रहती हैं। बहनों को सूचना दे दी गई है। कृष्णा ने सुबह घर का दरवाजा नहीं खोला, काफी देर तक खटखटाने और फोन करने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई।

दअरसल, कृष्णा घर में अकेले ही रहता था। उसकी बहना ने जब उसे फोन किया तो उसको फोन नहीं उठा। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद उसकी बहनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद कमरे में कृष्णा का शव रस्सी के सहारे छत से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। श्

कृष्णा नैनीताल के डीएसबी कैंपस से बीकॉम तृतीय की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार कृष्णा की माता गीता का कुछ वर्ष पूर्व, जबकी पिता अनिल साह का एक वर्ष पूर्व ही देहांत हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने फांसी क्यों लगाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें